UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आबकारी विभाग ने मारा छापा दो लोगों हुये गिरफ्तार

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

चौबेपुर।आबकारी आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित टीम आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो रमेश यादव के साथ प्रवर्तन इकाई व महिला आबकारी निरीक्षक संगीता जायसवाल की संयुक्त टीम ने कादीपुर स्टेशन के सामने कंजड़ बस्ती में रविवार को प्रातः साढ़े सात बजे दविश देकर ढाई कुंतल लहन को मौके पर नष्ट कर 42 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कंजड़ बस्ती में मौजूद लोग पुलिस देखकर भाग निकले। आबकारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि कंजड़ बस्ती में शराब बनाने की बराबर सूचना आ रही है। जिसपर दविश दी गयी। कंजड़ बस्ती में अर्से से बन रही शराब कारोबार को नष्ट करना है। आबकारी विभाग अवैध शराब बनाने वालों को चिन्हित कर रहा है। इनके ऊपर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जा सकती है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार महिलाओं को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News