अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी
हरहुआ। बड़ागांवथाना क्षेत्र के बाबतपुर- वाराणसी मुख्य मार्ग पर गड़वा चौराहे पर स्थित आराध्या कलेक्शन कपड़े की दुकान में रविवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दुकान में रखे कीमती कपड़े सहित फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गये।दुकान मालिक के अनुसार लगभग दस से बारह लाख रुपए मुल्य के सामान जलकर नुकसान हो गये।जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के काजी सराय गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल उर्फ मुन्नू की कपड़े की दुकान गड़वा मोड़ पर स्थित है।रोज की तरह वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे।रात में किसी समय आग लग गई।भोर में 4 बजे आसपास के लोगों की नींद खुलने पर देखा कि दुकान के अंदर से आग की लपट निकल रही थी जिसकी सुचना दुकानदार को दी गयी। मौके पर पहुंचे दुकानदार और आसपास के लोगों ने किसी तरह शटर खोलकर आग पर काबू पाया इसके उपरांत दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।