UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

**छात्राओं का परिचय समारोह संपन्न*

Updated on: 04 July, 2026

विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

आज गुरुवार को महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में एम ए द्वितीय वर्ष शिक्षा शास्त्र के छात्र छात्राओं ने एम ए प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र के छात्र छात्राओं का परिचय समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर पुरुषोत्तम सिंह ने स्वर्गीय संस्थापक एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस परिचय समारोह में मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर का चुनाव प्रतियोगिता द्वारा किया गया। मिस फ्रेशर जागृति पांडे तथा मिस्टर फ्रेशर सर महेंद्र पटेल को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से इस विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर अखिलानंद सिंह डॉक्टर, भूपेंद्र यादव, उमेश कुमार तथा सभी प्राध्यापक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आराधना यादव तथा दिव्या पांडे ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News