UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोलापुर में डिवाडर से भिड़ी कार, आनलाईन क्लास लेने वाले अमन की मौत, सेना का जवान घायल

Updated on: 02 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के गोला हाईवे पर सोमवार की देर रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डिवाइडर को तोड़ते हुए उसके उपर लगी पाइप उसमें सवार अमन सिंह (28) के शरीर को छेदते हुए निकल गई थी। अमन की मौके पर ही मौत हो गई और कार चला रहे अमन के भाई दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये।अमन एजुकेशन टेक्टनालाजी की कम्पनी BYJU'S में आनलाईन क्लास लेता था।दुर्घटना का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीमेंट के डिवाइडर के उपर लोहे की दो पाईपें लगी थी। दोनों पाईपें कार में घुसीं तो उसका इंजन पीछे तक चला गया था। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली और देर रात उस रोड से गुजर रहे वाहन सवार ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गैस कटर मंगवा कर कार के हिस्से को कटवाया तब अमन की लाश निकल सकी और घायल उसके भाई दुर्गा को अस्पताल पहुंचाया गया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में दुर्गा की हालत गंभीर है।अमन आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव का निवासी था। वह प्रयागराज में BYJU'S का आनलाईन क्लास लेता था और वही रहता भी था। दीपावली से पूर्व अमन अपने गांव गया था। वहां से दीपावली का पर्व मनाकर रात में प्रयागराज जा रहा था। उसके भाई दुर्गा सेना में हैं। होंडा सिटी कार उन्हीं की थी। दुर्गा अपनी कार से भाई अमन को छोड़ने प्रयागराज जा रहे थे। चोलापुर के गोला गांव के सामने जीटी रोड पर मोड़ है। लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी की वह टर्न नही ले सकी और कार सीधे डिवाईडर से जा भिड़ी। पुलिस ने दोनों के पास से मिले कागजात के अधार पर उनके परिवारवालों को सूचित किया। पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News