UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संचारी रोगो के संबंध मे हरहुआ ब्लाक मे तैयारियों पर चर्चा

Updated on: 02 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

संचारी रोगो के संबंध मे हरहुआ ब्लाक मे तैयारियों पर चर्चा

संचारी रोगो से सावधानी ही सर्वोत्तम सुरक्षा है: अवधेश सिंह

 वाराणसी।चोलापुर क्षेत्र के  हरहुआ विकासखण्ड सभागार में सभी पंचायत सचिवो और आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों  की  बैठक लेते हुए सीडीपीओ हरहुआ रमेश यादव ने संचारी रोगो से निबटने की तैयारियो पर विस्तार से प्रकाश डाला।प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डाक्टर संतोष कुमार ने कहा कि वर्तमान मौसम मे संचारी रोग आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकते है।पर इसका अचूक इलाज उपलब्ध है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि रोगो से निबटने का सही तरीका सावधानी है,इससे सजग रहकर हम इसकी बेहतर तरीके से रोकथाम कर सकते हैं।बैठक मे एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,बीपीएम बसंत श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रवीन्द्र यादव,सतीश यादव,रीतू सिंह,सत्येंद्र पाठक सोपी
इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News