संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* हरहुआ ब्लाक के 75 गांवों की मिट्टी लेकर जुलूस के रूप में ग्रामीण ब्लाक हरहुआ मुख्यालय पहुंचे। वही विधायक अजगरा टी0 राम के नेतृत्व में सीएस आई एफ के सैनिकों और जन प्रतिनिधियो के साथ बैंड बाजे के मधुर गान सहित अमृत कलश के साथ पहुँचे।जहां पर उपस्थित जनों ने बंदेमातरम के साथ भारत माता की जयघोष किया।
अमृत कलश ब्लाक मुख्यालय पहुंचते ही ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद कुमार 'बब्बू' व ज्वाइंट बीडीओ बी डी वर्मा , एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़ ने पुष्प अर्पित कर टीम के सदस्यों का माल्यार्पण किया। अतिथियों ने ब्लाक प्रांगण में स्थापित सरदार बल्लभ भाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण कर अशोक चक्र पर पुष्प अर्पित किया।
अमृत कलश में गांव से लाई गई मिट्टी को ब्लाक के कलश में अक्षत(चावल) व मिट्टी डाली गई।
उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अनाम शहीदों की कुर्बानी ,शहादत और श्रेष्ठ भारत की अमर याद को जन जन के बीच जगाने का कार्य किया।आज देश के हर नागरिक के जुबान पर याद किया जा रहा। युवा, महिलाओं की भागीदारी देश के प्रति देशभक्ति का जज्बा दिख रहा है। सीएसएफ आई के जवानों का सम्मान ब्लाक परिवार व अतिथियों द्वारा किया गया।
अमृत कलश यात्रा में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय 'बब्बू' ज्वाइंट बीडीओ बीपी वर्मा, मयंक मोहन गौंड़, जयप्रकाश श्रीवास्तव, सीडीपीओ रमेश कुमार ,जिला महामंत्री प्रधान संघ मधुवन यादव, रविन्द्र यादव, संजय कुमार , गौरव कुमार सिंह सहित कई गाँवो के प्रधान, बीडीसी, भाजपा कार्यकर्ता, पुरुष -महिलाएं,ब्लाक स्टाफ यात्रा में शामिल रहे।
ब्लाक कलश पूरे सम्मान के साथ जिला मुख्यालय भी जाएगा