विनोद यती की खास रिपोर्ट
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में दिनाँक 26.12.2022 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा जमसार मोड़, राम बाबा मंदिर सिंधोरा के पास से अभियुक्त रोशन गौड़ पुत्र स्व0 श्यामसुन्दर गौंड निवासी ग्राम कटका थाना चन्दवक जनपद-जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से एक गैलन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0258/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*1. रोशन गौड़ पुत्र स्व0 श्यामसुन्दर गौंड निवासी ग्राम कटका थाना चन्दवक जनपद-जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष ।*बरामदगी का विवरण* 10 लीटर अवैध कच्ची शराब ।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*1. उ0नि0 मनोज कुमार कोरी, थाना सिन्धोरा कमि0 वाराणसी । 2. उ0नि0 अजीत कुमार मिश्रा, थाना सिन्धोरा कमि0 वाराणसी। 3. हे0का0 अवधराज यादव, थाना सिन्धोरा, कमि0 वाराणसी । 4. का0 सत्यम यादव, थाना सिन्धोरा, कमि0 वाराणसी ।