चंदन प्रसाद सेठ की खास रिपोर्ट
चोलापुर क्षेत्र- हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल द्वारा छठ पूजा को देखते हुए उदयपुर पंचायत भवन के पीछे नवनिर्मित अमृत सरोवर में स्वच्छता अभियान चलाया सैकड़ों की संख्या में युवकों ने तालाब की की सफाई की कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने कहा कि अभी तक उदयपुर ग्राम पंचायत में कोई ऐसा तालाब नहीं था जहां सुचारू रूप से छठ पूजा का आयोजन किया जा सके पहली बार इस तालाब को चिन्हित कर यहां पर स्थाई रूप से छठ पूजा का आयोजन होगा युवक मंगल दल के द्वारा लाइटिंग और साउंड की व्यवस्था किया जाएगा इस अवसर पर युवक मंगल दल के मंत्री सनी प्रजापति खेल मंत्री रमेश राजभर सूचना मंत्री चंदन प्रजापति सक्रिय सदस्य सूरज धरकार रविंद्र कुमार अजीत कुमार रामचरण गोड सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे