अतुल राय की खास रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना चोलापुर क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त
वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि,दुर्गापूजा,विजयादशमी,भरत मिलाप में शान्ति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना चोलापुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।पैदल गश्त के दौरान बाजार,भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु निर्देशित किया गया तथा पैदल गश्त के दौरान नवदुर्गा समिति के आयोजकों से वार्ता किया गया।इस दौरान थाना प्रभारी चोलापुर तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।