UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लूट की घटना का वांछित अभियुक्त महताब आलम को जैतपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटी गयी मोबाइल बरामद*

Updated on: 03 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2023 धारा 392 भा0दवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त महताब आलम पुत्र अब्दुल समद नि0 जे 26/204 कमलगढ़हा थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को धनेसरा चौराहा, वाराणसी के पास से दिनांक 03.07.2023 को प्रातः समय 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूटी गयी मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद की गयी। उक्त के क्रम में अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।प्रकरण विवरण- दिनांक 28.06.2023 को रात्रि 23:15 बजे मैना की कब्रिस्तान की मुख्य सड़क पर टोटो वाहन में बैठे वादी मुकदमा के हाथ से वादी मुकदमा के मित्र की सैमसंग मोबाइल को अभियुक्त महताब आलम पुत्र अब्दुल समद नि0 जे 26/204 कमलगढ़हा थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी जबरन छीन कर भाग गया था। जिसके संबंध में वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 29/06/2023 को समय 00:23 बजे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/2023 धारा 392 भा0द0वि0) पंजीकृत कराया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में नामित वांछित अभियुक्त महताब आलम उपरोक्त को दिनांक 03.07.2023 को समय प्रातः 10:30 बजे गिरफ्तार कर लूटी गयी सैमसंग मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद किया गया।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री मथुरा राय प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 श्री सत्येन्द्र प्रताप सिंह,हे0का0 सुबाष सिंह,का0 विनय कुमार यादव थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News