UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्राथमिक शिक्षक संघ केचुनाव में हरहुआ ब्लॉक अध्यक्ष का हुआ चुनाव

Updated on: 04 July, 2026

अजय सिंह की खास रिपोर्ट 

शिक्षको के समस्याओं को  लेकर प्रत्येक शिक्षक को संघर्ष करना पड़ेगा

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हरहुआ बीआरसी पर आयोजित त्रैमासिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में विभिन्न मुद्दे के साथ पुरानी पेंशन की मांग पर वक्ताओं ने सरकार को खरी खोटी सुनाते हुए पेंशन के लिए सड़क पर उतरने तक की चेतावनी दी। इस दौरान ब्लॉक चुनाव में डॉ राजेश्वर सिंह व मंत्री अरविंद कुमार सिंह चुने गए।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह ने कहाकि शिक्षकों को अपने हक और अधिकार के लिए सजग होना होगा। सरकार शिक्षको के एकता तोड़ने व बदनाम करने के लिए तमाम कुत्सित प्रयास में जुटी है। ऐसे में शिक्षकों को अधिक संवेदनशील और जागरूक होने की जरूरत है। वही प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चुनाव के पर्यवेक्षक अश्वनी सिंह ने कहाकि शिक्षको को सरकार के खिलाफ एकजुट होने के जरूरत है। पेंशन समेत अनेक ऐसी मांगे है जो सरकार पूरा करना तो दूर सुनना भी नही चाहती। वह दिन दूर नही जब शिक्षक भी सरकार को करारा जवाब देंगे। जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहाकि पुरानी पेंशन के प्रति नए शिक्षकों भी जागरूक होने की जरूरत है। नही तो, वह दूर नही कि इलाज के लिए भी दर दर के ठोकर खाने के साथ अस्तित्व खतरे में होगी।
उन्नयन संगोष्ठी के पश्चात प्राथमिक शिक्षक संघ हरहुआ ब्लॉक के कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें डॉ राजेश्वर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह - मंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंह तथा  उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह सर्वसम्मति से चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत अनेक पदों पर मनोनयन किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सकलदेव व संचालन जिलामंत्री शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया।
इस दौरान जयप्रकाश सिंह, महानगर अध्यक्ष दीपक पण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, राकेश पाठक, दिनेश सिंह, रमेश यादव,उमाकांत सिंह, शेख शमीम, रमेश सिंह, प्रशान्त बेदी ,संजय त्रिपाठी , अजय श्रीवास्तव, अजय सिंह आशुतोष पांडेय समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News