विनोद यती की खास रिपोर्ट
*वाराणसी,हरहुआ।* बच्चे देश के भविष्य हैं जिनसे देश को बड़ी जरूरत है।इनके जीवन को स्वस्थ बनाये रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन जिंदगी की भगदौड़ में आज बच्चे पश्चिमी सभ्यता का जीवन जी रहे है जिससे बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता को लेकर पीएचसी हरहुआ के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम नोडल ऑफिसर डॉ0 ए0 जावेद के नेतृत्व में हरहुआ ब्लाक के रामेश्वर महादेव इंटर कालेज क्राइस्ट नगर चांदमारी में "किशोर स्वास्थ्य मंच" का आयोजन किया गया। बच्चो में खून की कमी और उसके प्रति जानकारी दी। एक प्रतियोगिता में बच्चों में खून को आयरन की गोली और उसकी शरीर मे जरूरत और महत्ता के बारे में बताते हुए वीकली आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट की जानकारी के साथआयरन किस -किस वस्तु से मिलती है,आयरन की कमी से क्या नुकसानी व बीमारियां होती हैं और नशे से दूर हरे सब्जियों के प्रयोग की जानकारी देकर बच्चों को चार्ट पेपर देकर उनकी जानकारी का मूल्यांकन किया।शामिल बच्चों में प्रथम स्थान कुमारी नेहा द्वितीय स्थान राज गुप्ता तृतीय स्थान प्रीति को विद्यालय के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह ने मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित व उत्साहवर्धन किया गया।स्वास्थ्य टीम में नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0 अब्दुल जावेद,डॉ0 प्रतिभा,डॉ0 शैलेन्द्र कुमार,डॉ0 अरविंद कुमार,नदीम अली,गीता देवी व रंजना कुमारी शामिल रहे।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने कहा कि समाज के लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाकर कार्य चलता रहेगा। लक्ष्य के केंद्र बिंदु में प्रथम चरण में स्कूल के बच्चों को शामिल किया गया है। जिन्हें आयरन गोली के साथ नशे से दूर रहकर आसपास मिलने वाली हर सब्जियों,फलों को सेवन पर जोर दिया।