UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मालवीय और अटल जयंती पर युवाओं ने किया पौध वितरण,मनाया जयंती*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

रामेश्वर।भारत रत्न महामना मदनमोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर आज 'भूमि फाउंडेशन ट्रस्ट' और बरेमा के 'नमो नमः सेवा दल' अध्यक्ष रंजीत तिवारी के नेतृत्व में गांव में तुलसी का पौध वितरण कर महापुरुषों को याद किया।इस मौके पर उन्होंने कहा दोनो महापुरुषों का देश के लिएअमिट योगदान रहा जिसका परिणाम रहा कि देश समृद्धशाली बना। अटल जी के देश के लिए किए योगदान और मालवीय जी द्वारा शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए किए योगदान के लिए देश उनका सदैव कर्जदार रहेगा,सदैव याद किये जाते रहेंगे।उक्त कार्यक्रम में दीपक तिवारी,बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता,मनीष पटेल,लौटन पटेल,छोटू,आर्यन,रिशु,कल्ली,गोल्डी,नुतन,मीना देवी,सुनील पटेल,आनंद पाठक शामिल रहकर चित्र पर माल्यार्पण करते हुए द्वय महापुरुषों को याद किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News