UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बड़ागाँव पुलिस नें पत्नी की हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार व निशानदेही पर आला कत्ल बरामद*

Updated on: 01 September, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पर दिनांक 09/04/2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 0101/2023 धारा 302/315/316 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त सुमित भुइया पुत्र मनोज भुइया निवासी किरि दौर खेलारी स्टेशन थाना मैक्लुस्कीगंज ( नेकलोसीगंज ) जनपद रांची झारखण्ड को आज दिनांक 17.04.2023 को बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशान देही पर घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल बाँस का डण्डा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह,उ0नि0 श्री हरिनारायण शुक्ला,उ0नि0 श्री प्रदीप सिंह,उ0नि0 श्री विक्रम सिंह,हे0का0 बृजेश सिंह,हे0 का0 महेन्द्र यादव थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News