विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबंध समस्त महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता केएनपीजी कॉलेज ज्ञानपुर भदोही में संपन्न हुईं। सरस्वती शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय (सिएट),गहनी ने स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय को 55 /25के अंतर से हरा कर कप पर कब्जा किया। खिलाड़ियों का महाविद्यालय परिसर में आज सम्मान किया गया। इस अवसर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह डॉ0संजीव कुमार सिंह,अरविंद प्रताप सिंह,दिग्विजय नारायण वर्मा,साक्षी सिंह,सुजीत कुमार सिंह,नरेंद्र श्रीवास्तव,रानी पांडेय,डा0 आराधना कुमारी,डॉ0 पुष्पा मिश्रा उपस्थित रहे। महाविद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। खेल की ऊंचाइयां हाशिल करने के लिए सदैव संघर्षों से लड़ने की कला को जीवन मे अपनाने पर जोर दिया।