अतुल सोनी की खास रिपोर्ट
विवाद सुलझाने के बाद रामलीला को पुन: अपने निर्धारित समय पर शुरू कराने पर बनी सहमति
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा नेहीया में रामलीला के दौरान गांव के ही दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसमें लक्ष्मण का रोल कर रहे सूरज दुबे पुत्र अशोक दुबे को विवाद के दौरान एक पक्ष के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया था जिससे रामलीला समिति के अंदर काफी आक्रोश था और इसी आक्रोश के कारण रामलीला को सुचारू रूप से संचालित नहीं किया जा रहा था जिसमें आज गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के द्वारा व स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से आपस में बातचीत कर दोनों पक्षों के विवाद को सुलझाने के बाद रामलीला समिति व गांव वालों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर रामलीला को पुनः अपने निर्धारित समय पर बिना विवाद के सुचारू रूप से संचालित करने की सहमति बनी जिसमें मुख्य रूप से रामलीला समिति के सदस्य व गांव के संभ्रांत व्यक्ति के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन मौजूद रही।