UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मौनी बाबा तालाब अमृत सरोवर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया महिलाओं ने पूजन।

Updated on: 02 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

प्रकाश,जल,स्थल,साफ -सफाई संग सुरक्षा के लिए पुलिस बल की व्यवस्था रही

वालिएन्टियर सहित जनप्रतिनिधि व ग्राम पंचायत सदस्य रहे उपस्थित वाराणसी।विकास खण्ड हरहुआ के ग्राम पंचायत मुर्दहाँ मे मौनी बाबा के तालाब पर व औरा ग्राम पंचायत के नवीन अमृत सरोवर पर गाँव की व्रत महिलाओ ने पूरी श्रद्धा के साथ  छठ माता की पूजा अर्चना की व अपने परिजनों के साथ भगवान भाष्कर का दर्शन किया। उसके बाद लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। तालाब पर मेला जैसा माहौल बना रहा,गाँव की महिलाओ ने डीजे,बैंड बाजा का भी आनंद नाच गाना संग किया। उसके बाद पूजा की डाली लेकर घर को गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान रविंद्र यादव व औरा प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार प्रधान विद्योत्मा देवी,जयप्रकाश पांडेय,पूर्व बीडीसी निगम,बीडीसी लालजी,गणेश ,विजय,कल्लू सिंह,अटैक गुरु, हंशराज यादव,सतेंद्र सिंह,स्वर्ण सिंह,असीम सिंह,लौटन सिंह ,रवि शर्मा,विष्णु शर्मा,रानु शर्मा,बिरजू राजभर रामवचन यादव,सुनील पहलवान,श्याम जीत पहलवान,दिलीप यादव ,राजाराम यादव राजेंद्र,विरेंद्र सिंह,दिनेश यादव,राजन यादव  मोहित,देवेश अखिलेश फिरोज जितेंद्र सुनील अग्रहरि  भुल्लन सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News