UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पास्को के आरोपित के घर नोटिस हुई चस्पा

Updated on: 31 August, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी।थाना सिंधोरा क्षेत्र में 7 माह से फरार चल रहे बलात्कार व पास्को एक्ट के अभियुक्त के घर मंगलवार को अपराह्न सिंधोरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर  धारा 82 की कार्रवाई के तहत नोटिस चस्पा किया। बताते चलें  थाना सिंधोरा के  बरवा निवासी चंद्रेश के खिलाफ  एक नाबालिक को भगा ले जाने के साथ उसके साथ रेप कर दिया था। जिसमे  धारा 363,366,376 व 3/ 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमे कई बार नोटिस के बावजूद अदालत में शामिल न होने पर वारंट जारी होने के साथ कुर्की की कार्रवाई के पूर्व सीआरपीसी की धारा 82 के कार्रवाई का आदेश न्यायालय द्वारा दिया गया। जिसपर मंगलवार को थाने के एसआई आशीष पटेल ने आरोपित के घर व सार्वजिनक स्थानों पर नोटिस चस्पा की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News