अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर*। गंगा समग्र के राष्ट्रीय आवाहन के क्रम में वरुणा नदी के सुरम्य तट पर स्थित रामेश्वर धाम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को गंगा समग्र के विभाग संयोजक दिवाकर द्विवेदी द्वारा जीवन पर्यंत मां गंगा और उनकी सहायक नदियों की निर्मलता के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।गंगा समग्र द्वारा यह कार्यक्रम गंगापुत्र भीष्म के जन्मदिवस माघ कृष्ण नवमी के उपलक्ष में कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री द्विवेदी ने गंगा पुत्र देवव्रत भीष्म पितामह की उत्पत्ति उनकी प्रतिज्ञा और जीवन की प्रतिबद्धता के साथ ही उनके जीवन दर्शन से प्राप्त होने वाली प्रेरणा को विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में जिला संयोजक चंद्र प्रकाश दुबे ने गंगा समग्र के विभिन्न आयामों के संबंध में विस्तार से बताया।सर्वप्रथम मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण कर और मांँ गंगा की आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर पीठाधीश्वर पूज्य राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा ने किया। कार्यक्रम में गंगा समग्र के जिला संरक्षक रणदीप सिंह,प्रधान चक्का मधुवन यादव,वरुणा नदी समिति के संयोजक राजनारायण पटेल,हरहुआ खंड संयोजक जय प्रकाश दुबे,सहसंयोजक भगत यादव,पिण्ड्रा खंड संयोजक जगन्नाथ सिंह,सेवापुरी खंड संयोजक धीरेंद्र सिंह,धर्म जागरण के जिला सह संयोजक मनोज सिंह भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री प्रेम शंकर मिश्रा ग्राम प्रधान बेरवा आशीष राजभर,दीपक चौहान,लाल साहब कन्नौजिया,बांके लाल कन्नौजिया,आलोक सिंह,रामाश्रय पटेल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।