अतुल राय की खास रिपोर्ट
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को निपुण बनाने पर दी बधाई
जनपद के समस्त विद्यालयों में स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत की गई। विद्यालय के स
मस्त शिक्षक एवं बच्चों ने विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का दृढ़ संकल्प लेकर समाज में स्वच्छता का संदेश पहुंचाया।आराजी लाइन खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव अपने गोद लिए हुए विद्यालय प्राथमिक विद्यालय मंगवार पहुंचकर स्वच्छता महाअभियान को सफल बनाने हेतु स्वयं उनके द्वारा बच्चों के कक्षा- कक्ष में लगे झाले को झाड़ कर साफ किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर सभी को स्वच्छता का महत्व को समझाया।साफ सफाई के पश्चात उन्होंने सभी शिक्षकों को विद्यालय के समस्त बच्चों को बच्चों को निपुण बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय में उपस्थित समस्त बच्चों में कितने बच्चों ने निपुण लक्ष्य हासिल किया है इसकी भली-भांति जानकारी भी प्राप्त किए। सभी कक्षा- कक्ष का अवलोकन किया गया। कक्षा- पाँच में प्रवेश करने पर कक्षा के सभी बच्चों ने उन पर फूल की वर्षा की एवं स्वागत ताली बजाकर,गुरु वंदन के सस्वर वाचन के साथ उनका अपने कक्षा में स्वागत किया। बच्चों की प्रस्तुति से वह अति प्रसन्न हुए कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा साक्षी यादव ने उनको अपने कक्षा अध्यापिका ममता पटेल के द्वारा स्वरचित प्रधानमंत्री के मन की बात पर कविता को सुंदर हाव भाव के साथ प्रस्तुत किया।छात्र अनुज यादव ने कक्षा अध्यापिका द्वारा रचित प्रधानमंत्री पोषण योजना पर कविता सुनाया एवं छात्रा पायल यादव ने प्रधानमंत्री के द्वारा गाए गए गीत को सुंदर हाव भाव के साथ उनके समक्ष प्रस्तुत किया बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति एवं विलक्षण प्रतिभा से वह बहुत ही प्रसन्न हुए। जिसके लिए उन्होंने कक्षा अध्यापिका को बहुत-बहुत बधाई दी। विद्यालय के समस्त बच्चों को निपुण बनने और शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दिए।कार्यक्रम में आराजी लाइंस खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेमनाथ,सहायक अध्यापक ममता पटेल,उषा देवी,राजकुमार,मीना कुमारी यादव,रसोईया कल्लू पाल,उषा यादव सफाई कर्मी विद्यालय के समस्त बच्चे उपस्थित रहें।