UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौरा माता का वार्षिक श्रृंगार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ सम्पन्न,भक्तों में प्रसाद वितरण।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय

 *रामेश्वर,वाराणसी।* चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन रामेश्वर में माँ चौरा माता का वार्षिक श्रृंगार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। प0 ललित पांडेय के अनुसार माँ चौरा माता कल्याणदायिनी हैं जो याचक की कामना को स्मरण मात्र से ही पूर्ण करती हैं। औरंगजेब ने माता के मूर्ति को खंडित करना चाहा था जो परास्त होकर भाग निकला।पूजन आयोजक वीडीसी विशाल कुमार गुप्ता,अनिल कुमार राम,सन्तोष कुमार,विपिन कुमार,मिंटू गिरी,अनिल कुमार गुप्ता,त्रिभुवन मौर्य,आर्यन ने हर आने वाले भक्तों का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। देर शाम तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन चला जहाँ भक्तों ने ठुमरी,चैता,गजल,देवी गीत का आनन्द उठाया।महिलाओं ने मंगल गीत गाये।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News