अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
वाराणसी-आज दिनांक 15-04-2023 को डी. जी. (फायर सर्विस) श्री अविनाश चन्द्र द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री एस० चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्रीमती आरती सिंह, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री विक्रान्त वीर, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल श्री प्रबल प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री आनन्द सिंह राजपूत व अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं होटल ताज, क्लार्क, रीवाटास, रमाडा, अमाया आदि होटलों के अग्निसुरक्षा से सम्बन्धित प्रतिनिधि मौजूद रहे ।गोष्ठी के दौरान कमिश्नरेट वाराणसी में प्रस्तावित G-20 कार्यक्रम के दौरान अग्निसुरक्षा की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से समीक्षा की गई एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डी. जी. (फायर सर्विस) महोदय द्वारा विभिन्न पुरानी घटनाओं का उल्लेख करते हुए, हुई घटनाओं से सीख लेकर वैसी भूल न किये जाने हेतु सभी होटल कर्मियों को निर्देशित किया गया।