सौरव सिंह की खास रिपोर्ट
भदोही-भदोही जिले के ज्ञानपुर थानांतर्गत पुलिस चौकी असनॉव बाजार के चकहरिबंश भटान गांव के कुछ मनबढ़ दबंग द्वारा विवादित भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।गांव के ही कुछ दबंग भूपति राय,संतोष राय,दीपक राय,प्रदीप राय व निखिल राय के द्वारा जमीन पर जबरी कब्जा का प्रयास किया जा रहा है जबकि औराई उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा भूमि पर पारित स्थगन का आदेश किया गया है व विवादित जमीन पर किसीतरह का कार्य करने के लिए मना किया गया है। फिर भी दबंगो द्वारा उस विवादित भूमि पर जबरन कार्य किया जा रहा है। पीड़ित विजयानंद राय ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। उपजिलाधिकारी महोदय ने एस.एच.ओ ज्ञानपुर व पुलिस चौकी असनाव को आदेश किया कि दोनो पक्षों का सुनकर निस्तारण करे। एसएचओ ज्ञानपुर व चौकी प्रभारी असनाव की बातों का दबंगो पर कोई असर नही हुआ । ऐसे में दिन प्रतिदिन दबंगों का मन बढ़ता जा रहा है।पीड़ित विजयानंद राय ने पत्रकारो से बात कर के कहा कि दबंगों पर
प्रशासनिक कार्यवाही द्वारा कोई असर न देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महराज के पास न्याय की गुहार लगाऊंगा।