UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर को लगातार सातवीं बार मिला प्रदेश स्तरीय कायाकल्प अवार्ड* (जिले में पहला स्थान)

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 चोलापुर-वित्तीय वर्ष 2022 23 में कायाकल्प अवॉर्ड स्कीम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 3 चरणों में जिसमें इंटरनल, पियर एवं एक्सटर्नल एसेसमेंट किया जाता है और इसके आधार पर कुल 327 चिकित्सा इकाइयों को अवार्ड हेतु अर्ह माना गया।यह अवार्ड करीब 500 से ज्यादा मानकों पर खरा उतरने पर ही दिया जाता है जिसमें पहले इंटरनल एसेसमेंट किया जाता है जिसको जिले और मंडल स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अस्पताल के द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण एवं परीक्षण किया जाता है , उसके बाद पियर एसेसमेंट किया जाता है जिसमें अन्य जिलों से असेसर आते हैं जो स्टाफ की कार्य क्षमता एवं उनके कार्य करने की दक्षता का परीक्षण करते हैं। उसके बाद एक्सटर्नल एसेसमेंट प्रदेश स्तरीय टीम के द्वारा जिसमें अपर निदेशक स्तर के अधिकारियों की टीम आकर पूरे अस्पताल का एसेसमेंट करती है इन सभी एसेसमेंट में कम से कम 70 परसेंट मार्क आने पर ही उक्त अस्पताल को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाता है।इस बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर को 88.14% मार्क मिला है जिससे पूरे वाराणसी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।अधीक्षक डॉक्टर आरबी यादव ने खुशी जाहिर करते हुए अस्पताल के सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को धन्यवाद दिया।साथ में यह भी अपनी प्रतिबद्धता जताई कि आने वाले समय में और भी अधिक सुविधाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में दी जाएंगी जिससे यहां आने वाले मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News