UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद*

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 065/2023 धारा 363,366,376(3) भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त करन कुमार भारती पुत्र स्व0 हीरालाल भारती निवासी राजघाट घसियारी टोला थाना आदमपुर को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26-04-2023 को उसके घर से गिरफ्तार कर कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विवेक कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी जक्खिनी,उ0नि0 सत्यजीत सिंह,हे0का0 महेन्द्र कुमार पटेल,म0का0 रश्मि तिवारी थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रही॥

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News