संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी।रामेश्वर-हरहुआ क्षेत्र में नवरात्र के नवमी को क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर पूजापाठ हवन के साथ ही अखण्ड रामायण का पाठ किया गया। कही कही पूरी रात भक्त रामयण व भजन करते हुए जागरण करते रहें।क्षेत्र के रामेष्वर,बरेमा,जगापट्टी,सोहिला,रसुलपर,भटौली,हरहुआ,वार,औसानपुर में भक्तों की भारी भीड लगा रहा।वही घर घर में लोंगो ने कन्या पूजन कर मां का आशीर्वाद लिए। इसके पूर्व नवमी की रात्रि में गांव व बाजार की महिलाएं घर घर देवी माँ की पूजा करने के बाद भोर में पास ही स्थित मंदिरों पर जाकर मां की पूजाकर प्रसाद चढाई।रामनवमी के चलते पुरा ग्रामीण क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।रामेष्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी के अनुसार इस वर्ष भक्तों की भारी भीड़ उमड़कर दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।