विनोद यती की खास रिपोर्ट
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, एनबीडब्ल्यू की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा अवैध देशी असलहा से अपने परिवार को डराने धमकाने वाले अभियुक्त आशुतोष चौबे पुत्र स्व0 संतोष कुमार चौबे निवासी ग्राम प्रसादपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को ग्राम प्रसादपुर से दिनांक 28.01.2023 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त व बरामद अवैध असलहा को थाना हाजा पर लाकर मु0अ0सं0- 0025/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*1. आशुतोष चौबे पुत्र स्व0 संतोष कुमार चौबे निवासी ग्राम प्रसादपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष बरामदगी का विवरण –*एक अदद देशी रिवाल्वर 0.32 बोर ।*पुलिस टीम का विवरण-*उ0नि0 श्री दुर्गेश यादव, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।उ0नि0 श्री विक्रम सिंह, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट