अतुल राय की खास रिपोर्ट
*जिला अभिभाषक संघ बैतूल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला वकीलों का रखा सम्मान कार्यक्रम।*
*वाराणसी।* जिला अभिभाषक संघ मध्य प्रदेश बैतूल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 2023 का हुआ तरंग वाटिका में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन,कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान महिलाओं के उत्कृष्ट को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट बैतूल प्राणेश कुमार प्राण व विशिष्ट अतिथि न्यायिक महोदय मिसेज महेश्वरी मैडम,बैतूल सांसद डीडी 35 केजी भूतपूर्व सांसद बैतूल हेमंत खंडेलवाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसी कड़ी में महिला दिवस पर महिला वकीलों को उनके उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित कर विशेष चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ से डीजे साहब द्वारा सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से एडवोकेट मीरा सिंह ठाकुर पत्नि विश्वनाथ प्रताप सिंह ग्राम तराव चोलापुर वाराणसी को घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु डिस्ट्रिक जज प्रणेश कुमार प्राण द्वारा उत्कृष्ठ प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना की।संचालन जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बृज किशोर पाण्डेय ने किया।