अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में दो अमृत सरोवर का हर हाल में ग्राम सचिव निर्माण कराना सुनिश्चित कराएं सभी विकास कार्यों में इसे इसे प्राथमिकता पर लें।बीडीओ डा0 रक्षिता सिंह मंगलवार को काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम सचिवों की बैठक ले रही थी। उन्होंने नरोत्तमपुर,रामपुर,लठिया समेत अन्य गांव में अतिक्रमण के चलते अमृत सरोवर निर्माण में आ रही बाधा को लेकर एसडीएम से वार्ता करने की बात कही ताकि नापी कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके। गोवंश आश्रय स्थल पर सदैव निगरानी रखने को भी कहा जहां त्रिपाल फटे वहां तुरंत नया त्रिपाल लगाने का निर्देश सचिवों को दिया।भूसा-चोकर की उपलब्धता पर भी ध्यान रखने को कहा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण,मनरेगा,एसएलडब्ल्यूएम,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि की भी समीक्षा की। इस दौरान एडीओ पंचायत राशिद अहमद उपस्थित रहे।