UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बीएचयू आयुर्वेद संकाय के छात्रों ने ओपीडी कक्ष बंद कराई,मरीज हुए परेशान

Updated on: 02 July, 2026

देवेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट

वाराणसी। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में पीजी सीट बढ़ाने को लेकर पिछले 11 दिनों से धरना दे रहे यूजी छात्रों ने सोमवार को ओपीडी कक्ष बंद कर दिया!करीब 1500 मरीज बिना दिखाए ही लौट गए ओपीडी कक्ष का ताला खुलवाने के लिए सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई। छात्रों का आरोप है चीफ प्रॉक्टर के सुरक्षाकर्मी ने एक छात्र को हथौड़ा मार दिया है। छात्रों को मानने के लिए आयुर्वेद संकाय के डीन प्रो. केएन द्विवेदी गए थे, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में पीजी के 54 और यूजी के 75 सीट है। यूजी के छात्र पीजी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर सात अक्टूबर को धरना पर बैठ गए हैं।रविवार को छात्रों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद सिंह के सामने विरोध दर्ज कराया।वहीं सोमवार को ओपीडी बंद कर दिए। दिन भर अस्पताल में मरीज परेशान होते रहे। छात्रों का कहना है कि हर बार हम लोगों को बरगलाया जाता है,लेकिन इस बार जब तक मांग नहीं पूरी होगी तब आगे भी आंदोलन किया जाएगा। प्रो. केएन द्विवेदी ने कहा पीजी सीट बढ़ाने के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News