अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी।डीपीएस काशी सहमलपुर के तत्वाधान में आयोजित अंतर विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता 2022 का भव्य पुष्प प्रदर्शनी व बच्चों के भावों व विचारों के साथ संपन्न हुआ।जिसमें वाराणसी शहर के संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमिक,गुरु नानक इंग्लिश स्कूल,ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल ,वाराणसी पब्लिक स्कूल ,बालाजी पब्लिक इंग्लिश स्कूल,एस.एस.पब्लिक स्कूल,ग्लेनहिल स्कूल वाराणसी एवं डीपीएस काशी आदि विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित थी,जिसमें चित्रकला का विषय प्रथम वर्ग,सब जूनियर ग्रुप के लिए- सेव मदर अर्थ या वाटर एंड वाइल्ड लाइफ तथा द्वितीय वर्ग,जूनियर ग्रुप के लिए- क्लीन सिटी,ग्रीन सिटी एवं तृतीय वर्ग,सीनियर ग्रुप के लिए आजादी का अमृत महोत्सव था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश सहाय द्वारा विद्यालय परिसर में सुसज्जित पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ किया गया।अंतर विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता के सब जूनियर ग्रुप में तेजस्वी सोनकर - गुरु नानक इंग्लिश स्कूल ने प्रथम,धीरेंद्र पटेल - ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा अर्पिता वर्मा - ग्लेन हिल पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर ग्रुप मे खुशी यादव - वाराणसी पब्लिक स्कूल ने प्रथम,सिद्धार्थ - गुरु नानक इंग्लिश स्कूल ने द्वितीय तथा अंशिका सिंह - ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सीनियर वर्ग में घृति सिंह - गुरु नानक स्कूल ने प्रथम, निहारिका स्नेह - वाराणसी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा वनी जैन - ग्लेनहिल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |डीपीएस काशी के प्रधानाचार्य ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा "इस तरह की प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। बच्चों ने अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । अपने मन के भावों एवं विचारों को चित्र के माध्यम से उकेरा है।"इस अवसर पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का बच्चों ने खूब आनंद उठाया । विद्यालय परिसर में बच्चे चित्रकारी एवं मौज -मस्ती करते नजर आए। इस कार्यक्रम के आयोजन में विद्या मित्र स्टेशनरी ने भी सहयोग किया तथा विद्यालय के कला शिक्षक सुशील कुमार,श्रीमती रेनू शुक्ला,श्रीमती शालिनी एवं संजय द्विवेदी आदि शिक्षकों ने विशेष भूमिका निभाई।