मनीष गिरी की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*। हरहुआ विकास खंड के आयर ग्राम पंचायत में आत्मा यादव के छत पर रखी पुआल में बिजली के केबल शार्ट करने से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते पुआल धू धू कर जलने लगा। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटों पर काबू करने के लिए जनरेटर से समरसेबल चलाकर काफी पुआल बचाने में सफल रहे। आग की लपट देख घर से लोग बाहर निकल चुके थे।आग बुझाने में अशोक कुमार यादव,बेचू गोंड,मोनू यादव,आकाश,स्वामीनाथ,नीरज यादव,दिलीप उर्फ पिंडा मिश्रा,अखिलेश यादव,कोत्तल राजभर,रामबली यादव,पिंटू यादव,अमन यादव,रितेश यादव,अभिनव,अभिमन्यु,संदीप उर्फ डब्बू सहित कई लोग शामिल रहे।