संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अन्तर्गत पुरेघुर शाह पुर निवासी रामजी यादव के अनुसार उनकी पुत्री पूनम यादव उम्र लगभग 30 वर्ष जिसके एक लड़की 7 वर्ष का एक लड़का 4 वर्ष का है।पूनम की शादी को लगभग ग्यारह वर्ष पूर्व हुई थी जो अपने मायके में रह रही थी तथा मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी।जिसका दवा इलाज कराया जा रहा था बृहस्पति वार को घर से कही गायब हो गई थी परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कही पता नही चला और परिजनों द्वारा नात- रिस्तेदार के यहाँ भी पता किया लेकिन कुछ पता नही चला उसके बाद पिता द्वारा चोलापुर थाने पर महिला के गुमशुदा होने की सूचना दी गई ।पूनम यादव को उसके परिजन ढूंढ रहे थे की सूचना मिली कि गोमती नदी धरहरा में एक महिला का शव मिला है जब जा कर परिजनों ने देखा तो शव की शिनाख्त पूनम यादव के रूप में हुई जिसे मृतका के परिजन शव को निकालकर, अपने घर ले आए थाने पर सूचना दी मृतका के शव को कब्जे पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम पंचायत नामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।