पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी व अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों के विरुद्ध रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में दि0 09.02.2023 को थाना फूलपुर व आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जौनपुर वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित ग्राम नागापुर से अभियुक्त वीरेन्द्रनाथ वर्मा पुत्र मुंशीलाल, निवासी असवालपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया तथा तीन अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहे । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण 5 ड्रम में 1300 ली0 स्प्रिट, 37 अदद नकली ढक्कन, 61 अदद खाली प्लास्टिक की शीशियां बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 39/2023 धारा 419,420,467,468 भादवि0 व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* – 1.वीरेन्द्रनाथ वर्मा पुत्र मुंशीलाल, निवासी असवालपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी उम्र लगभग-44 वर्ष । *पंजीकृत अभियोग-*मु0अ0स0 0039/2023 धारा 419,420,467,468 भादवि0 व 60 आबकारी अधि0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।*बरामदगी का विवरण* 5 ड्रम ( प्रत्येक की धारिता 220 ली0) 4 छोटे ड्रम (प्रत्येक की धारिता 50 ली0) में स्प्रिट (कुल-1300 ली0), 37 अदद नकली ढक्कन, 61 खाली प्लास्टिक की शीशियां बरामद ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*.उ0नि0 श्री प्रकाश कुमार, थाना फूलपुर कमिश्ररेट वाराणसी। *आबकारी पुलिस टीम का विवरणः-* रमेश यादव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 वाराणसी । श्री अमित कुमार सिंह आ0नि0 सेक्टर - 2 वाराणसी ।श्री जिलाजीत सिंह आ0 नि0 सेक्टर-3,वाराणसी । .श्री सुधीर कुमार सिंह आ0नि0 सेक्टर- 7 वाराणसी । .श्री गुरुप्रसाद श्रीवास्तव (प्र0आ0सि0) सेक्टर- 7 वाराणसी ।.श्री नजमुल हुदा सिद्दीकी (आ0सि0) सेक्टर- 7 वाराणसी ।