अतुल राय की खास रिपोर्ट
मुलायम सिंह यादव के निधन पर समाजवादियों ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि। हरहुआ।समाजवादी पार्टी के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गनेशपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संदीप उर्फ संजय यादव सभासद प्रत्याशी व जिला महासचिव तथा विजय बहादुर यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पशु पालक संघ,संदीप उर्फ संजय यादव ने अपने आवास पर शोक पर कैंडील जलाकर संवेदना व्यक्त करते हुए नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दिनेश यादव गायक,महेश यादव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी,विजय बहादुर यादव, रत यादव,सर्वेश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।