अतुल राय की खास रिपोर्ट
*बोरे और धनराशि की कोई कमी नहीं: अवधेश सिंह*
*वाराणसी*
हरहुआ।सहायक आयुक्त सहकारिता अजीत सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आयर और गोसाईपुर न0 2 धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण मे गोसाईपुर नंबर दो क्रय केन्द्र पर 7 किसानो से 365.80 कुंतल खरीद पाई गई।इसमे 97.20 कुंटल के अलावा शेष खरीद की आनलाईन फीडिंग भी हो चुकी है। एडीओ सहकारिता ने जांच मे नमी मापक यंत्र को खराब पाया और सचिव तथा खरीद प्रभारी अरविंद दूबे को इसे तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया।आयर समिति के क्रय केन्द्र के निरीक्षण मे 25 किसानो से 546.80 कुंतल खरीद पाई गई।मौके पर आयर निवासी शिवमोहन यादव तथा गरथमा के चंद्रेश के धान की तौल हो रही थी।क्रय केन्द्र प्रभारी तथा सचिव दुर्गा मिश्र ने बताया कि 440 कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है।बोरो की कमी को देखते हुए एडीओ ने उच्चाधिकारियो से दूरभाष पर कम से कम एक हजार बोरे तत्काल भेजने का अनुरोध किया।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सचिव को आश्वस्त किया कि शेष धान की डिलीवरी आज ही करा दी जाएगी।सचिव को निर्देशित किया गया कि क्रय केन्द्र के अभिलेख अद्यतन व दुरूस्त रखें।एडीओ सहकारिता ने केन्द्र प्रभारी को क्रय नीति का अक्षरशः अनुपालन करते हुए लक्ष्यानुरूप धान खरीद करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के समय कृपाशंकर दूबे,जितेन्द्र पांडेय,विकास मिश्र,शिवमोहन यादव,शीतलेश तथा चंद्रेश उपस्थित रहे।