UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ईट राइट मिलेट मेला में परम्परागत मोटे अनाजों की ओर बढ़ने का दीप देश को आलोकित करेगा।* डॉ0 दयाशंकर मिश्र"दयालु"

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ।* भारतीय खाद्य संरक्षा एवम मानक प्राधिकरण नई दिल्ली,खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन व हिंदुस्तान यूनिलीवर के संयुक्त प्रयास से यू0पी0इंटर कालेज वाराणसी के मैदान में "ईट राइट मिलेट मेला" का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए शनिवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष एवम खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एमओएस) उ0 प्र0 सरकार डॉ0 दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने कहा कि जिस तरीके से भारत अपने अतीत को वर्तमान में फिर से पुनर्स्थापित करना चाहता है पुरातन संस्कृति से जुड़ी हुई देश की तमाम ऐतिहासिक चीजों को जड़ो से फिर जिंदा करना होगा। इस क्रम में योग और आयुर्वेद की तरह परम्परागत अनाजों की ओर लौटना होगा है जिसके लिए पीएम मोदी का प्रयास तेजी पर है। मिलेट्स मोटे अनाजों ज्वार, बाजरा,कोदो,कंगनी मंडुआ,रागी व भंगर के इतिहास व स्वास्थवर्धक गुणों को वर्णित करते हुए मिलेट्स की ओर बढ़ने व अपनाने का आग्रह किया।वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में संयुक्त राष्ट्र ने मनाने का निर्णय लिया है। यह संयुक्त प्रयास प्रज्वलित मिलेट्स के दीपक सम्पूर्ण देश को आलोकित करेगा।मेले का प्रारंभ उदय प्रताप इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती बंदना से किया। छात्राओं द्वारा हिंदुस्तान लीवर के निर्देशन में मिलेट्स चौपाल तथा प्रतिष्ठानों द्वारा मिलेट्स के व्यंजन आकर्षण के केंद्र बिंदु रहे।मेले में मंत्री के साथ व्यापारी नेता नवरत्न राठी,आनन्द पांडेय,गुड्डू मिश्रा व अविनाश उपाध्याय प्रिंसिपल रमेश प्रताप सिंह तथा रानी मुरारका बालिका इंटर कालेज के प्रिंसिपल व -छात्राएं शामिल रहे।मेले में हिंदुस्तान लीवर के अधिकारी सौरव चटर्जी व खाद्य सुरक्षा एवम प्रशासन अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह,खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश सिंह,रमेश सिंह व विशाल दीक्षित समेत कई अधिकारी कर्मचारी व स्कूल के प्राचार्य का सराहनीय सहयोग रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News