UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वर-वधु को प्रधानमत्री का आशीर्वाद संदेश पत्र मिलने से परिवार में खुशी की लहर*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

(पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी आशीर्वाद संदेश मिला)।

 

 *रामेश्वर।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वर - वधू के नाम संबोधित आशीर्वाद संदेश पत्र मिलने से परिवार के लोगों में खुशी व्याप्त है। प्रधानमंत्री के पत्र में आयु. स्वेता एवं चि. शैलेश के विवाह का निमंत्रण पाकर प्रसन्नता जताते हुए परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । साथ ही वर-वधू को जीवन के नव शुभारंभ की हार्दिक बधाई दी है।आदर्श मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के पूर्व उप ब्लाक प्रमुख,पत्रकार व ग्राम पंचायत जगापट्टी के यशस्वी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव की पुत्री श्वेता की शादी गद्दोपुर निवासी महेंद्र यादव के पुत्र शैलेश के साथ 9 फरवरी 2023 को संपन्न हुआ। शादी का कार्ड यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री हृदय सम्राट अखिलेश यादव को भेजा गया था। शादी का कार्ड मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तरफ से वर- वधू को आशीर्वाद स्वरूप पत्र मिलते ही परिजन खुश हुए। प्रधानमंत्री ने अपनी पूरी भावनाओ को डाक पत्र के जरिये वर -वधु को शुभकामना व आशीष पत्र भेजा है। इस सम्मान पत्र को लेकर पेंडुका,रामेश्वर क्षेत्र के गांवों,परिजनों,मित्रों,सम्बन्धियों में एक अलग ही चर्चा का विषय बन गया है। वधु के पिता ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि देश सर्वोपरि है। मैं देश का एक नागरिक हूँ। मेरा कर्तव्य है कि देश वासियों के सम्मान व हित में एक कदम बढ़ाकर अपने देश को "दायित्व बोध" की प्रेरणा जन-जन तक पहुंचाकर नैतिकता का परिचय दे सकूं। सभी समाज के लोग इस कारवां के साथी बनकर नये भारत का निर्माण करें और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट किया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News