विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी महोदय द्वारा थानों पर मालों का अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने हेतु दिये गये आदेश के क्रम में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 06.06.2023 को अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की उपस्थिति में 14 अदद लावारिस वाहनों का नियमानुसार नीलामी (नीलामी में वाहनों के मूल्य 91000/-रू0) की कार्यवाही व माल मुकदमाती के 20 मुकदमों के मालों का निस्तारण किया गया।