विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत करोमा गाँव मे रविवार को बच्चे द्वारा अमरूद तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट की सूचना पर हरहुआ पुलिस मौके पर पहुंची जहां दो घायलों को 108 एम्बुलेंस से पीएचसी हरहुआ भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू सरोज की पद में भयने खुशबू देवी उम्र लगभग 10 वर्ष पास के बनवासी बस्ती में किसी पेड़ से अमरूद तोड़कर खा रही थी। पड़ोसी को पता चला कि मेरे पेंड से अमरूद तोड़ी है जिसको लेकर राजू सरोज व रामचन्द्र सरोज के बीच मे विवाद हो गया और मारपीट हो गई। जिसमे पुलिस ने घायल राजू सरोज 38 वर्ष व उसकी पत्नी रीता देवी लगभग 35 वर्ष को 108 न0 एम्बुलेंस से हरहुआ अस्पताल भेज दिया।चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को प0 दीनदयाल अस्पताल रिफर कर दिया। दूसरा पक्ष हरहुआ पीएचसी पहुंचा चिकित्सक के उपस्थित न मिलने पर शहर इलाज के लिए चले गए। इस घटना का आज सोमवार तक बड़ागांव थाने में कोई मुकदमा पंजिकृत नही हुई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर एम्बुलेंस को लेकर बीती रात एक जारी बीडीओ चर्चा में रही कि सरकारी एम्बुलेंस से मरीज को लेकर इलाज कराने के लिए हास्पिटल पहुचां मरीज के साथ का व्यक्ति इलाज के लिए चिल्लाता रहा लेकिन कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा अंततोगत्वा एंबुलेंस मरीज को लेकर इलाज कराने के लिए शहर के लिए चली गई। आज सोमवार को नोडल अधिकारी व एडिशनल सीएमओ नोडल अधिकारी हरीश चंद्र मौर्या ने बताया कि डॉ0 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद थे अपने आवास पर भोजन करने चले गए थे ।जब तक सूचना मिलती मौके पर पहुंचते तब तक एंबुलेंस मरीज को लेकर जा चुका था।
जारी वीडियो के सम्बंध में
नोडल अधिकारी ने कहा कि अभी जांच पड़ताल जारी है सत्यता आने पर कार्यवाही की जाएगी।