विवेक राय की खास रिपोर्ट
*ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न,16 टीमों ने किया प्रतिभाग हरहुआ।नेहरू युवा केंद्र वाराणसी युवा कार्य और खेल मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पिंडरा विकास खण्ड के परसरा ग्राम पंचायत में किया गया। जिसमें 16 टीमो ने भाग लिया।करारे के टक्कर में सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया।जिसमें रतनपुर प्रथम स्थान,खरावन द्वितीय स्थान व परसरा तृतीय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी निखिल गुप्ता ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा चाहे तो अपनी सकारात्मक ऊर्जा से खेल तकनीक के जरिये देश का गौरव बढ़ा सकता है। होनहार युवा को हर सम्भव यथा अवसर विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा।विजेता टीमो को पुरष्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया।प्रमुख रूप से डॉ0रामजीत यादव,इंद्रजीत यादव,डॉ0 वीरेंद्र विश्वकर्मा,प्रदीप यादव,अखिलेश वर्मा व रामचन्द्र प्रजापति ने विचार व्यक्त किया और पुरष्कार प्रदान की।नेहरू युवा मंडल परसरा अध्यक्ष राहुल देव यादव द्वारा स्वागत किया गया। संचालन शंभू लाल श्रीवास्तव ने किया।