विनोद यती की खास रिपोर्ट
तेज रफ्तार में अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से एक की मौत दूसरा घायल
------
वाराणसी चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुनारी बाजार में गुरुवार को चौबेपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही आर टिका कार अनियंत्रित होकर दो लोगों को टक्कर मारते हुए पेड़ में टकरा गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनारी बाजार में सड़क के किनारे स्थित मोटरसाइकिल की दुकान बाइक ठीक करा रहे विकास राजभर पुत्र प्रभु राजभर उम्र 18 वर्ष निवासी गरथवा थाना चोलापुर और वहीं पास में जूता ठीक करा रहे यश गुप्ता पुत्र भोला उम्र 14 वर्ष निवासी शंकरपुर थाना चौबेपुर को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारते हुए नीम के पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस बुलाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा। जहां पर यश पुत्र भोला गुप्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तथा विकास का इलाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा हैl घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की तहरीर अनिल गुप्ता ने दिया।