अतुल राय की खास रिपर्ट
*दिव्यांगो को मिले कंबल तो खिले चेहरे।*रामेश्वर।ठंड गलन की दस्तक सप्ताहों से चरम पर है।गरीब,बेसहारा,जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं न कि ईश्वर इस धरती पर किसी न किसी को निमित्त बनाकर।जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। "कंफ्रेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स वाराणसी" टीम की तरफ से लोहता स्थित एक लान में कंबल वितरण किया गया।वितरण करते हुए प्रदेश महामंत्री अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा गरीब और दिव्यांग लोगो का सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है।"कैट "का मंशा है कि कोई भी गरीब,असहाय व निराश्रित व्यक्ति ठंड की मार से पीड़ित न हो।जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता ने कहा। क्षेत्र के पचास गरीब और दिव्यांग लोगो को कंबल वितरण किया गया।और यह पुनीत कार्य आगे भी जारी रहेगा जिससे कोई भी गरीब ठंड न झेले।कार्यक्रम में दशरथ प्रजापति,अमन कबीर,अजय गुप्ता,त्रिभुवन नाथ शर्मा,अब्दुल्ला अंसारी सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।