विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर-चोलापुर हाजीपुर से कुछ ही दूरी पर बेला गोदाम पर सराफा व्यवसायी अभिषेक सेठ की दुकान में शटर तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख कैश और पांच लाख के सोने -चाँदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोर, अलमारी को ही उठाकर ले गए। घटना से स्वर्णकारों में रोष है। स्वर्णकार संघ पीड़ित पक्ष के पास पहुंचा। वाराणसी के दानगंज चोलापुर में आभूषण व्यवसाय से जुड़े लोगों पर चोर और लुटेरों की निगाह बनी हुई है। आए दिन चोलापुर में आभूषण व्यवसाई अपराधियों के शिकार हो रहे हैं। हाल ही में सिहुलिया में पुलिया के पास हाजीपुर के आभूषण व्यवसायी रमाशंकर सेठ पुत्र स्व0छोटे लाल की बाइक और आभूषण लूट के कुछ ही दिन बाद चोलापुर पुलिस को फिर से चुनौती मिली है। हाजीपुर से कुछ ही दूरी पर बेला गोदाम पर आभूषण व्यवसायी अभिषेक सेठ की दुकान में शटर तोड़कर चोरों ने दो लाख कैश और पांच लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर, अलमारी को ही उठाकर ले गए।घटना से स्वर्णकारों में रोष है। स्वर्णकार संघ पीड़ित पक्ष के पास पहुंचा स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सेठ ने बताया कि स्वर्णकारों के ऊपर हो रहे अपराधिक घटनाओं से चोलापुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आभूषण व्यवसायी अभिषेक सेठ ने बताया कि दुकान बंद करके वह शाम को घर चला गया था। सुबह चोरी की सूचना मिली तो आनन-फानन में दुकान पहुंचा। जहां पर दुकान का शटर तोड़कर चोर जेवरात से भरे अलमारी और कैश ले गए। घटना से कुछ दूरी पर सरसों के खेत में टूटी खाली अलमारी मिली।
सूचना पर मौके पर चोलापुर पुलिस पहुंची और डॉग स्क्वायड मंगाया गया डॉग स्क्वायड घटनास्थल से कुछ दूरी पर पहुंची तो एक व्यक्ति के यहां काम चल रहा था। जहां पर चार-पांच मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस ने चार लोगों को इस मामले में हिरासत में ले लिया है। इधर स्वर्णकार संघ ने कहा कि चोलापुर पुलिस निष्क्रिय है। एक घटना का खुलासा नहीं हुआ तब तक दूसरी घटना होना पुलिस पर सवाल खड़ा हो रहा है कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सिहुलिया मे हुई लूट का खुलासा नही हो पाया तब तक चोरो ने एक और चुनौती पुलिस को दे दिया है ।आये दिन चोरी और लूट की घटना बढ़ रही है ये पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।आभूषण कारोबारी सुरक्षित नही है।