विनोद यती की खास रिपोर्ट
चोलापुर वाराणसी। दानगंज क्षेत्र के कपीसा स्थित रामजी व्यायामशाला में स्वर्गीय राजनाथ सिंह और सिरी यादव की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें यदुकुल समदर्शी सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा अंडर 17 सब जूनियर जिला कुश्ती प्रतियोगिता चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों लडको और लड़कियों की कुश्ती हुई। खास बात यह रही कि क्षेत्र में पहली बार गद्दे पर कुश्ती करते हुए पहलवानों को देखा गया। जिसमें भारी भीड़ रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा के विधायक त्रिभुवन राम ने मौजूद महिला और पुरुष पहलवान लड़के लड़कियों को सम्मानित किया। और सभी का उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत किया। साथ ही इस तरह की कुश्ती प्रतियोगिता को और बढ़ावा देने की भी बात कही। कार्यक्रम में सभी का स्वागत कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह बबलू और रामजी पहलवान,त्रिभुवन सिंह ने किया। संचालन प्रेम शंकर तिवारी और गोरखनाथ यादव ने किया। रेफरी की भूमिका अजय,सुरेंद्र,संतोष,श्यामअवध ने निभाई।