अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।व्यापार मंडल काशी प्रांत से संबंध हुकूलगंज व्यापार मंडल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी की अध्यक्षता में चौका घाट स्थित गीता नगर अतिथि वाटिका में रविवार को दोपहर 1:00 से सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में बाल आयोग के सदस्य अशोक यादव कार्यक्रम में सर्वप्रथम व्यापारियों का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आने वाले समय में तमाम निवेश सरकार करने जा रही है यहां पर जिससे व्यापारियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारियों के कर से ही सरकार को एक बड़ा हिस्सा मिलता है जिससे तमाम विकास योजनाएं धरातल पर आ सकती हैं ।उत्तर प्रदेश में सकारात्मक माहौल बनने से व्यापारियों के साथ-साथ निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। हुकूलगंज व्यापार मंडल में 280 व्यापारी रजिस्टर्ड है जिसमें से 27 व्यापारियों का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ संस्था के संगठन मंत्री राहुल गुप्ता उर्फ हैप्पी के जन्मदिन के अवसर पर माननीय मंत्री जी ने केक काटकर उपस्थित लोगों को केक खिलाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर बाल आयोग के सदस्य इंजीनियर अशोक यादव ने किया ।कार्यक्रम में तमाम महिला व्यापारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।हुकूलगंज व्यापार मंडल का तीसरा स्थापना दिवस सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ।जानी मानी संगीत से जुड़ी सुमन अग्रहरि ने गीत संगीत से लोगों का मन मोह लिया।प्रमोद अग्रहरी अध्यक्ष वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत ने अतिथियों का स्वागत किया,साथ ही धन्यवाद ज्ञापन दिया।कार्यक्रम में बबलू अग्रहरि,चंद्र भूषण दास,राजेश वर्मा,जलद वर्मा,लल्लू यादव,बबलू चौहान,सनी जोहर,प्रदीप जयसवाल,रवि घावरी,शुभम सिंह,संदीप गुप्ता,हरी अग्रहरी,मनोज गुप्ता,राहुल गुप्ता हैप्पी, सविता,रजनी देसाई,नंदिनी त्रिपाठी,विष्णु मोदनवाल,चंदा गुप्ता,प्रतिमा,शिव कुमार जायसवाल,राजकुमार पटेल,पप्पू जी कपड़ा वाले,मुन्ना यादव,मंगल विश्वकर्मा,सतीश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।