UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी :-चोलापुर में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर सिद्धि विनायक  की जांच रिपोर्ट पर खड़े हुए सवाल   

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट
 
2 घंटे के अंदर दो अलग अलग रिपोर्ट

 वाराणसी सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने दिए जाँच कर कार्यवाही करने का आदेश 

 चोलापुर- यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं और उसकी जांच स्थानीय डायग्नोस्टिक सेंटर में करा रहे हैं तो जरा सावधान रहें। कारण, ये रिपोर्ट गलत भी हो सकती है। ऐसे में यदि गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर आपने इलाज शुरू करा दिया तो उसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। इतना ही नहीं डायग्नोस्टिक सेंटर की जरा सी चूक के कारण जान और माल, दोनों का ही खामियाजा उठाना पड़ सकता है।जिनमें डायग्नोस्टिक सेंटर सिद्धि विनायक की लापरवाही उजागर हुई है। इनमें एक मरीज की जांच के बाद सेंटर ने उसे समान्य और ठीक 2 घंटे  बाद फिर  कराई गई जांच में  पहली वाली जांच रिपोर्ट गलत निकली।
गंभीर बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग इन डायग्नोस्टिक सेंटर को पंजीयन तो करता है, लेकिन उसके बाद यह देखने की जरूरत भी नहीं समझता है कि लोगों की सेहत की जांच करने वाली डायग्नोस्टिक सेंटर जिन लोगों के भरोसे चल रही हैं, वे बाकायदा प्रशिक्षित हैं भी या नहीं? मामला संज्ञान में आते ही टीम गठित :- वाराणसी सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने दिए जाँच कर कार्यवाही करने का आदेश

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News