संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना रोहनियां व लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से अभियुक्तगण 1. अनिल कुमार मौर्या पुत्र नन्द लाल मौर्या निवासी भरथरा थाना लोहता कमि० वाराणसी, 2. मुनील कुमार मौर्या पुत्र नन्द लाल मौर्या निवासी भरथरा थाना लोहता कमि० वाराणसी को आज दिनांक 09.04.2023 को समय करीब 09.30 बजे ग्राम खुलासपुर नहर पुलिया थाना रोहनियाँ वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से आलाकत्ल चाकू व मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनियां द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।ग्राम खुलासपुर स्थित नहर पुलिया में एक अज्ञात शव गला रेता हुआ मिला। जिसकी गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। ग्राम प्रधान खुलासपुर श्री मनीष सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह निवासी खुलासपुर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी के द्वारा दी गयी लिखित सूचना के आधार पर थाना रोहनियाँ पर मु0अ0सं0 0098/2023 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक रोहनियाँ श्री उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर हत्या की घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया। विवेचना क्रम में सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त सीसीटीवी फूटेज से अभियुक्त अनिल कुमार मौर्या व मुनील कुमार मौर्या द्वारा मृतक सुनील कुमार मौर्या को ले जाते हुए पाया गया। विवेचना क्रम में दौराने पूछताछ अभियुक्त अनिल कुमार मौर्या व मुनील कुमार मौर्या द्वारा हत्या की घटना कारित करना स्वीकार किया है। दौरान पूछताछ प्रकाश में आया कि पावरलूम की हिस्सेदारी को लेकर सभी भाईयों में विवाद चल रहा था। जिस रंजिशवश मुनील कुमार मौर्या व अनिल कुमार मौर्या द्वारा सुनील कुमार मौर्या की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गयी व शव को वहीं पर फेंक कर मौके से फरार हो गये।दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताये कि यमाहा मोटरसाईकिल पर सुनील कुमार मौर्य को बैठाकर हम दोनों करौता दाउदपुर गंगापुर रोहनियां मार्ग होते हुए खुलासपुर नहर पर लाकर चाकू से गला काट कर हत्या कर दिये थे। अनिल ने बताया कि मुनील चाकू से मेरे कहने पर गला रेता था मैं सुनील कुमार को पकड़ा था। हत्या के बाद घाटमपुर, परमानन्दपुर, पिलखीड़ी करौंता होते हुए वापस घर भरथरा गया था। हत्या कर सुनील कुमार का मोबाइल फोन व चाकू दोनो को मैं लेकर मुनील के साथ पीछे मोटरसाईकिल पर बैठकर उपर बताये गये मार्ग होते हुए घर वापस गया था।