सौरव सिंह की खास रिपोर्ट
राजातालाब : आराजी लाइन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजातालाब में बृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 273 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 36 मानसिक रोगियों की स्क्रीनिंग कर परामर्श दिया गया तथा 41 मरीजों को आवश्यक उपचार हेतु मंडलीय चिकित्सालय संदर्भित किया गया । इसके अतिरिक्त शिविर में 129 व्यक्तियों को मधुमेह, उक्त रक्तचाप आदि बीमारियों से बचाव हेतु परामर्श दिया गया, 34 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई, कुष्ठ रोग, क्षय रोगियों को परामर्श के साथ-साथ परिवार कल्याण एवं एचआईवी एड्स का परामर्श, बच्चों का टीकाकरण, आंखों एवं दंत की जांच भी की गई । इस अवसर पर डॉक्टर नवीन सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ रविंद्र कुशवाहा मनोचिकित्सक, श्री मनोज कुमार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे ।