UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महाशिवरात्रि पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़े लाखों भक्त*

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चौबेपुर-महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ा। लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक और विधिविधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद मांगा। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में लाखों भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। हर-हर महादेव के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव का विशेष महात्म्य है। वाराणसी सहित आसपास के जिलों से हजारों भक्त यहां रोजाना दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि मार्केंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन से भोलेनाथ भक्तों के सारे कष्ट दूर कर देते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भोर से ही भक्तगण गंगा गोमती में डुबकी लगाने के बाद कलश में गंगा जल, बेलपत्र, माला फूल, धतूरा आदि लेकर हरहर महादेव के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया। दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय व प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह चौकी इंचार्ज काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि शाम छह बजे तक पांच लाख से भी ज्यादा भक्तो ने जलाभिषेक किया।मार्कंडेय महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ का आलम यह रहा कि एडीएम प्रशासन आधे घंटे तक वीआईपी रेलिंग में फंसे रहे।भोर से ही लोग दर्शन-पूजन के लिए लाइन में लग गए। लोगों ने विधिविधान से भोलेनाथ का दर्शन और जलाभिषेक किया।मंदिर के पुजारी नितेश गोस्वामी ने बताया की महाशिवरात्रि पर लाखों लोगो ने बाबा मार्कंडेय महादेव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News